उत्तम परीक्षण की विशेषताएं(ctet success topic) 5
किसी वस्तु को इसलिए अच्छा कहा जाता है कि उसमें सभी अच्छे गुण होते हैं कहने का तात्पर्य यह है कि किसी वस्तु को अच्छा या खराब उसके प्रचलित गुणों या कसौटियों के आधार पर ही कहा जा सकता है इसी प्रकार किसी शैक्षिक और मनोवैज्ञानिक परीक्षण की उत्तमता का निश्चय उसकी मान्य कसौटियों के आधार पर किया जाता है| एक अच्छा परीक्षण उसे कहां जा सकता है जो उन आवश्यकताओं की पूर्ति करता है और उन उद्देश्यों को प्राप्त करता है जिन को ध्यान में रखकर उसकी रचना की गई है| संक्षेप में हम कह सकते हैं की एक उत्तम परीक्षण आवश्यक रूप से प्रयोजन पूर्ण एवं प्रभावी कृत यंत्र है जो मानव व्यवहार की वस्तुनिष्ठता एवं व्यापकता के साथ मापन करता है इस प्रकार अच्छे परीक्षण का प्रशासन एवं अंकन सरल होता है इन परीक्षणों की विश्वसनीयता वैधता एवं मानक निश्चित होते हैं और जिसमें विभेदन करने की शक्ति विद्यमान होती है| उपरोक्त के आधार पर मापन के अच्छे परीक्षणों के निम्न गुण होते हैं - अच्छे परीक्षण प्रयोजन एवं उद्देश्यपूर्ण ...